Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगी भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी!

राजनीति

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के नेतृत्व पर पार्टी के पांच मोर्चा अध्यक्ष अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से कार्यकारिणी के लिए नाम तय कर रहे हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह तक कार्यकारिणी घोषित होने की संभावना है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा में अब तक नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है। 

उल्लेखनीय है कि होली से पहले पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हुई संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी जल्द घोषित करें। इसके बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। अब घोषित प्रदेश अध्यक्षों में केवल भाजयुमो अध्यक्ष की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा शेष है। 

समर्पित-सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह 

प्रदेश कार्यकारिणी से पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं से  चर्चा कर चुके भाजयुमो अध्यक्ष श्री टेलर अब कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रदेशभर के उन सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम जुटा रहे हैं, जिन्होंने सदस्यता से लेकर बीते चुनावों और पार्टी के आयोजनों में अपनी ताकत दिखाई है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रमुख दायित्व सौंपे जाएंगे। हालांकि वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुझाए गए नामों पर भी गंभीरता से विचार होगा। 

नजर आएगा क्षेत्रीय और सामाजिक समन्वय 

भाजयुमो की कार्यकारिणी में क्षेत्रीय एवं सामाजिक समन्वय भी स्पष्ट नजर आएगा। अजा, अजजा, ओबीसी और सामान्य वर्ग के साथ कार्यकारिणी में महिला कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख दायित्व दिए जाएंगे। हालांकि कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर महिलाओं कार्यकर्ताओं को 30 प्रतिशत पद दिए जाने पर संशय है।