मध्यप्रदेश

Image Alt Text

कलेक्टर 30 मार्च तय कर सकेंगे महावीर जयंती का अवकाश

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश में महावीर जयंती पर अवकाश की तिथि को लेकर चल रही संशय की स्थिति पर राज्य शासन ने विराम लगा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने जन भावनाओं और स्थानीय परस्थिति के अनुसार महावीर जयंती पर अवकाश की तिथि 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च किए जाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर को अधिकृत किया है। जिले में यदि महावीर जयंती 30 मार्च को मन रही है तो कलेक्टर शासकीय अवकाश भी इसी दिन घोषित कर सकेंगे। लेकिन जहां 31 मार्च को मनाई जा रही है, वहां कलेक्टर को अलग से आदेश जारी नहीं करना होगा। 

उल्लेखनीय है कि शासकीय कलेण्डर में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च को घोषित है। लेकिन प्रदेशभर के कई जिलों में विशेषकर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती 30 मार्च  को मनाए जाने की बात सामने आई है। इसलिए शासकीय अवकाश भी 30 मार्च को घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। कुछ स्थानों पर महावीर जयंती 31 मार्च को मनाए जाने एवं अवकाश पूर्ववत 31 मार्च को ही रहने की बात भी सामने आई। इसलिए शासन ने प्रदेशभर में अवकाश की तिथि नहीं बदलते हुए सभी जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है कि सामाजिक मांग के अनुसार वे अवकाश की तिथि 30 मार्च घोषित कर सकेंगे। शासन के इस आदेश के बाद भोपाल जिले में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित कर दिया है। 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय और संस्थाएं खुले रहेंगे।