Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

मप्र में 7 से 22 अप्रैल तक चलेगा भाजपा का ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’

राजनीति

भोपाल। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी प्रदेशभर में 7 से 22 अप्रैल तक ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। स्थानीय स्तर पर इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता करेंगे।अभियान की तैयारियों को लेकर विगत शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ऑनलाइन बैठक हो चुकी है। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कार्योजना पर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों में जनसभाओं के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों को पार्टी से जोडऩे, चौपालों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा एवं जानकारी घर-घर तक पहुंचाना। सार्वजनिक स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं श्रमदान तथा पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किए जाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान की सफलता के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष टोली भी गठित की गई है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को इस अभियान का विशेष प्रभार देते हुए सह-संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार जिला स्तर पर 4 सदस्यीय समितियां बनाई जाएंगी, जिसमे एक संयोजक और तीन सह-संयोजक होंगे। समिति में एक महिला सदस्य भी अनिवार्य रूप से होगी। 

प्रदेश से मंडल तक के कार्यक्रम तय 

5, 6 एवं 7 अप्रैल को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यालयों की सजावट, विशेष लाइटिंग (साज-सज्जा), फूलों की मालाएं, दीप जलाना और रंगोली बनाई जाएगी। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मुख्य उत्सव बूथ, मंडल और जिला स्तर पर ध्वजारोहण होगा। पार्टी के इतिहास और विकास पर वरिष्ठ नेताओं के भाषण होंगे और मिठाई बांटी जाएगी। इसी दिन हर घर भगवा अभियान चलेगा साथ ही प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों को एक साथ एकत्रित कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलेगा, जिसमें विधायक, सांसद सहित पार्टी पदाधिकारी हर विधानसभा के 50 बड़े गांवों में जाएंगे। वहां स्वच्छता अभियान, पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान और सरकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। 8 या 9 अप्रैल को जिला कार्यालयों में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे।