राजधानी

Image Alt Text

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

राजधानी

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव झा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भोपाल जिले के ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। 

सीईओ द्वारा भोपाल जिले में स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट के निरीक्षण के बाद मशीनों के सुरक्षित संधारण एवं सुरक्षा के संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिए  भोपाल जिले के उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता को निर्देशित किया। ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण एक अनिवार्य त्रैमासिक प्रक्रिया है, जो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जाती है। इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम और मशीनों की भौतिक स्थिति की जांच की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरों से हर समय निगरानी, गार्डों की तैनाती और अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं समय पर वीडियोग्राफी के बीच गोदाम का सील खोला जाता है और आंतरिक स्थिति का अवलोकन किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ईवीएम और वीवीपैट का भंडारण सुनिश्चित किया जाता है।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सुमित पांडे,उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता भी उपस्थित रहे।