राजधानी

Image Alt Text

एसीएस स्मिता भारद्वाज और सागर आईजी हिमानी खन्ना सेवानिवृत्त

राजधानी


भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की मप्र संवर्ग की अधिकारी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज और सागर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हिमानी खन्ना 31 मार्च, मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गईं। 

एसीएस स्मिता भारद्वाज की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए एसीएस के पद पर वरिष्ठता के आधार पर प्रशासन अकादमी, भोपाल में पदस्थ प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार को माध्यमिक शिक्षा मंडल में नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी होगी। इस पद पर अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की ही पदस्थापना की जानी है। इसी प्रकार हिमानी खन्ना की सेवानिवृत्ति के बाद सागर आईजी के पद पर भी गृह विभाग जल्द नई पदस्थापना करेगा।