Breaking News:
राजधानी
विधानसभा की पांच और समितियां गठित
राजधानी
भोपाल। मप्र विधानभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 एवं 2026 -28 की अवधि के लिए 5 और सदन समितियों का गठन कर दिया है। इससे पहले बुधवार को भी श्री तोमर ने चार सदन समितियों का गठन किया था।
समितियों में कौन-कौन बने अध्यक्ष-सदस्य
नियम समिति: सभापति-नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक गिरीश गौतम, राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह, श्याम बरडे, अम्बरीश शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. हिरालाल अलावा, विजय रेवनाथ चौरे और ऋषि अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।
विशेषाधिकार समिति: सभापति श्रीमती गायत्रीराजे पवार होंगी। जबकि विधायक सचिन बिरला, विश्वामित्र पाठक, अमर सिंह यादव, भगवानदास सबनानी, महादेव वर्मा, वीरेन्द्र सिंह लोधी, जयवर्द्धन सिंह, फुन्देलाल मार्को और आरिफ मसूद समिति में सदस्य होंगे।
प्रत्यायुक्त विधान समिति : विधायक रमेश मैन्दोला समिति के सभापति नियुक्त किए गए हैं। जबकि विधायक अनिल जैन (निवाड़ी), नारायण पटेल, सचिन बिरला, संतोष बरकड़े, अरविन्द पटेरिया, मधु गेहलोत, शिवनारायण सिंह, चौधरी सुजीत मेर सिंह, केशव देसाई एवं वीरसिंह भूरिया को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति: विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह समिति के सभापति नियुक्त किए गए हैं। जबकि विधायक दिनेश राय मुनमुन, मनोज चौधरी, अमर सिंह यादव, इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, प्रताप ग्रेवाल और भैरो सिंह बापू को सदस्य नियुक्त किया गया है।
महिला एवं बाल कल्याण समिति: सभापति विधायक श्रीमती ललिता यादव होगी, जबकि विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक,सुश्री मंजू दादू, श्रीमती गंगा उइके,श्रीमती सरला रावत,श्रीमती प्रियंका पैंची, श्रीमती कंचन तनवे, श्रीमती छाया मोरे, सुश्री रामसिया भारती, श्रीमती चंदा गौर और श्रीमती सेना पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26