Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मौर्य अजाक्स के प्रांताध्यक्ष, ias गढ़पाले कार्शारवाहक प्रांत अध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सभी विभागों को भेजे पत्र

मध्यप्रदेश

भोपाल।  म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय सचिव डॉ.अनिल अर्गल ने बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी भोपाल द्वारा जारी अधिकृत मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के प्रांताध्यक्षों की विधानसभा पटल पर रखी गई सूची का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल को अवगत कराया गया कि कुछ लोग अजाक्स संगठन के बैनर को बदनाम करने के उद्देश्य से शिकवा-शिकायत,सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने के लिए उपयोग रहे है, जिससे अवगत कराते हुए वैधानिक अजाक्स पदाधिकारियों की जानकारी देने हेतु पत्र लिखा गया था,पत्र का परीक्षण करने के उपरांत अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (कर्मचारी कल्याण संगठन) मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा पत्र क्रमांक 137/4870956/2026/3 (2)/क.क भोपाल दिनांक 02/04/2026 को शासन के समस्त विभागों को पत्र जारी कर मान.चौ.मुकेश मौर्य को म.प्र.अजाक्स का वैधानिक प्रांताध्यक्ष और मान.विशेष गढ़पाले जी (IAS) को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मान्य कर शासन से मांगपत्रों पर पत्राचार करने हेतु अधिकृत किया है। चौ.मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष एवं विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ (IAS) कर्यवाहक प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि संगठन में सब मिलजुल कर संगठनात्मक कार्य करेगें, संगठन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए संगठन वह सभी कार्य सेवा और समर्पण भाव से करेगा, जिससे अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। दोनों प्रांताध्यक्षों ने कहा कि यह संगठन केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुँचाने का भी कार्य प्रमुखता से करेगा। इसके साथ ही छात्रावासों में एस सी/एस टी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो इस पर भी संगठन विशेष से रूप से शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।  संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अजाक्स भवन भोपाल में शीघ्र ही प्रांतीय एवं जिलापदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी उक्त आदेश से एस सी/एस टी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह और भ्रांति की स्थिति का समाधान होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है। प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व अनेक शुभ चिंतकों ने मध्य प्रदेश सरकार एवं सामान्य प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया।