Breaking News:
राजनीति
भाजपा के 18 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन कल
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 18 जिलों में अधुनिक जिला कार्यालय निर्माण करने जा रही है। इनका भूमिपूजन पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी एवं संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी जिलों के अध्यक्ष एवं स्थानीय पदाधिकारी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगेे। जबकि प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी 18 जिलों के कार्यालयों का भूमिपूजन एक साथ होगा। प्रत्येक जिला कार्यालय लगभग डेढ़ से ढाई करोड़ रुपए तक की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है। पार्टी कार्यालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संगठनात्मक कामकाज बेहतर तरीके से हो सके।
जिला कार्यालयों में होंगी यह सुविधाएं
प्रत्येक जिला कार्यालय में डिजीटल बैठक कक्ष, कॉन्फ्रेंस रूम, कंप्यूटर कक्ष और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था होगी। कुछ कार्यालयों में छोटे अतिथि कक्ष भी बनाए जाएंगे। सभी कार्यालयों का निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इन जिलों में बनेंगे कार्यालय
सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26