Breaking News:
राजनीति
भाजपा का स्थापना दिवस कल, सज रहा पार्टी कार्यालय, बूथ स्तर पर होंगे आयोजन, हर कार्यकर्ता के घर लहराएगा पार्टी ध्वज
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस, सोमवार, 6 अप्रैल को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रदेश स्तरीय आयोजन के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय शनिवार से सजना शुरू हो गया है। केन्द्रीय स्तर से मिले निर्देशों पर पार्टी प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अगले सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम करेगी। कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे और हर कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज नजर आएगा।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के भव्य आयोजन के लिए सजावट शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता-पदाधिकारी, कई मंत्री-विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान आतिशबाजी के बीच नेता-कार्यकर्ता मिष्ठान वितरण का एक दूसरे का मुंह मीठा करेंगे। पार्टी के विशाल पंडाल में भी कार्यक्रम होगा।
प्रदेश से मंडल तक में इस तरह होंगे कार्यक्रम
5, 6 एवं 7 अप्रैल को प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यालयों की सजावट, विशेष लाइटिंग (साज-सज्जा), फूलों की मालाएं, दीप जलाना और रंगोली बनाई जाएगी। 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मुख्य उत्सव बूथ, मंडल और जिला स्तर पर ध्वजारोहण होगा। पार्टी के इतिहास और विकास पर वरिष्ठ नेताओं के भाषण होंगे और मिठाई बांटी जाएगी। इसी दिन हर घर भगवा अभियान चलेगा साथ ही प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों को एक साथ एकत्रित कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलेगा। 8 या 9 अप्रैल को जिला कार्यालयों में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होंगे।
नेता-पदाधिकारी करेंगे ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ का नेतृत्व
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी प्रदेशभर में 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। स्थानीय स्तर पर इस अभियान का नेतृत्व पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता करेंगे। इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन कार्यक्रमों में जनसभाओं के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों को पार्टी से जोडऩे, चौपालों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा एवं जानकारी घर-घर तक पहुंचाना। सार्वजनिक स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम एवं श्रमदान तथा पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किए जाने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान की सफलता के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष टोली भी गठित की गई है। इसी प्रकार जिला स्तर पर 4 सदस्यीय समितियां बनाई गई हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26