Breaking News:
राजनीति
ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की हर संभव सहायता प्रदान करेगी सरकार:खंडेलवाल
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान चिंता न करें। प्रदेश की भाजपा सरकार ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों की हर संभव सहायता करेगी। भाजपा संगठन और सरकार किसानों के साथ है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि नुकसान का सर्वेक्षण कराकर क्षति का त्वरित आंकलन करें। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकट की इस घड़ी में किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। कई जिलों में किसानों को राहत रिश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि कोई भी किसान कठिनाई का सामना न करे। संकट में हमारी सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर कदम उठा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26