Breaking News:
राजनीति
62 जिला कार्यालयों में मनेगा 48वां स्थापना दिवस, भाजपा के 14 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन, 3 का कार्य आरंभ समारोह
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद आभाषी माध्यम से तीन जिलों में जिला कार्यालयों का कार्य आरंभ और 14 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन किया।
स्थापना दिवस समारोह में संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि आज भाजपा मजबूत संगठन बनकर उभरा है। हम 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साथ लेकर चलेंगे। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा अगले स्थापना दिवस 2027 को प्रदेश सभी 62 जिला कार्यालय का शिलान्यास होगा। वीडियो कांफ्रेंस रूम, पुस्तकालय कार्यालय होगा। अगले एक साल में सभी कार्यालय अत्याधुनिक होंगे। सुविधा सम्पन्न रहेंगे। सभी कार्यालय सोलर बिजली से रोशन होंगे। मोर्चा प्रभारी जिला जिला प्रभारी जिलों में नीचे तक जाए इसका रोडमेप बना रहे हैं। हमारा दल कार्यकर्ता सम्पन्न हो, अगले चुनाव तक हम नीचे तक मजबूत हो इस दिशा में काम करेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक भगवानदास सबनानी सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राख से उठने वाले पक्षी जैसी भाजपा की विचारधारा:डॉ. यादव
पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की विकास यात्रा की तुलना पौराणिक ‘फीनिक्स’ पक्षी से करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है जो कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि हर संकट के बाद और अधिक मजबूती से उभरती है। उन्होंने अटल जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि भाजपा ने 24 दलों के गठबंधन को सफलतापूर्वक चलाकर सुशासन की मिसाल पेश की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया का वह तीसरा देश बन गया है, जो अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। यह असली धुरंधरों का जमाना है। पहले पाकिस्तान नकली नोटों के जरिए हमें परेशान करता था, लेकिन आज उसे सही ठिकाने लगा दिया गया है।
पूर्व संगठन महामंत्री और दिवंगतों के परिजनों का सम्मान
पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंच से नीचे उतरकर पूर्व संगठन महामंत्री माखन सिंह चौहान सहित भोपाल जिले के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिजनों का स ?म्मान किया गया। अंत में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने भाजपा मीडिया विभाग और युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की।
प्रदेशभर में धूमधाम से मना स्थापना दिवस समारोह
भाजपा प्रदेश कार्यालय के साथ ही प्रदेशभर के जिला कार्यालयों, मंडलों एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथों तक पर आतिशबाजी हुई और मिठाई बांटी गई। पार्टी कार्यालयों तथा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा फहराया।
कल से गांव-बस्ती चलो अभियान
भाजपा 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, सभी पार्षद और पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियान में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और उनका सम्मान, केंद्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26