Breaking News:
राजधानी
भोपाल नगर निगम ने एनएचएआई से मांगे 19.49 लाख, सडक़ निर्माण में टूटी पाइप लाइन, क्षतिपूर्ति राशि जमा कराने लिखा पत्र
राजधानी
भोपाल। सडक़ों के निर्माण कार्य में बार-बार पाईप लाईनों के क्षतिग्रस्त होने एवं पेयजल बर्वाद होने पर भोपाल नगर निगम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से क्षतिपूर्ति राशि वसूलेगा। निगम प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के परियोजना संचालक को अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों पर पाईप लाईनों के क्षतिग्रस्त होने, व्यर्थ हुए पेयजल की मात्रा तथा क्षतिपूर्ति की राशि के विस्तृत उल्लेख के साथ पत्र लिखकर 19 लाख 49 हजार 400 रुपये की राशि अनिवार्य रूप से निगम कोष में जमा कराने के लिए पत्र लिखा है।
निगम के जलकार्य विभाग के अधीक्षण यंत्री ने निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सोमवार को एनएचएआई के परियोजना संचालक को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि सडक़ निर्माण कार्य के दौरान जलप्रदाय की पाईप लाईनें बार-बार क्षतिग्रस्त की जा रही है। इस कारण जलापूर्ति बाधित होने एवं पाईप लाईनों के टूटने से निगम को आर्थिक हानि भी हो रही है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अयोध्या बायपास मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सडक़ निर्माण कार्य हेतु अनुबंधित फर्म आर.आई.पी.एल. द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य किया जा रहा है। इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाईप लाईन को बदलने हेतु संबंधित फर्म को निर्देश दिए गए, लेकिन एक अप्रैल 2026 को दामखेड़ा के पास पुन: 500 मि.मी. व्यास की फीडर मेन पाईप लाईन, सागर लैंडमार्क के पास 110 मि.मी.व्यास की तथा पीपुल्स हॉस्पिटल के पास 355 मि.मी. व्यास की एच.डी.पी.ई. जलप्रदाय पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इन लाईनों के क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ गया तथा निगम द्वारा बिछाई गई पेयजल की पाईप लाईनों के क्षतिग्रस्त होने पर निगम को हुए आर्थिक नुकसान का उल्लेख भी पत्र में किया गया है। पाईप लाईनों के संधारण किए जाने पर निगम को लगभग 19 लाख 49 हजार 400 रुपये आर्थिक बोझ पड़ेगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26