राजधानी

Image Alt Text

सडक़-फुटपाथों से पकड़ा गौवंश

राजधानी

भोपाल। नगर निगम की टीमों ने मंगलवार को राजधानी की अलग-अलग सडक़ों, सार्वजनिक स्थानों से गौवंश पकड़ा और कांजी हाऊस भेजा। निगम की गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 27 पशुओं को पकडक़र कांजी हाउस में भेजा जबकि 4 घायल/बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा तथा हाका पार्टी द्वारा 15 पशुओं को सडक़ों से हटाया गया। निगम अमले ने अन्ना नगर कांजी हाउस से 20 पशु श्री गंगा गौसेवा सदन गौशाला भेजे।