मध्यप्रदेश

Image Alt Text

किसानों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मध्यप्रदेश

भोपाल। 9 अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहंू की सरकारी खरीद के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपार्जन केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों को तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन करेंगे। 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चावड़ा ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे 9 अप्रैल को उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर किसानों आत्मीय स्वागत कर सेवा भाव से साथ उनका सहयोग करेंगे। किसानों की किसी भी आवश्यकता पर शासन, प्रशासन एवं संगठन तीनों मिलकर तत्परता से सहयोग करेंगे। इससे किसानों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा और उन्हें सम्मान एवं सहयोग का अनुभव मिलेगा। उपार्जन केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाओं के साथ-साथ आत्मीय स्वागत की भावना किसानों के मनोबल को बढ़ाएगी। साथ ही यह प्रयास किसान कल्याण वर्ष की भावना के अनुरूप किसानों के सम्मान, सुविधा और समृद्धि को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। 

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री चावड़ा ने किसान हितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  यह पहल किसानों के सम्मान और सुविधा को समर्पित है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में बनेगा निगरानी केन्द्र 

किसान मोर्चा अध्यक्ष चावड़ा ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संपूर्ण व्यवस्था की लगातार निगरानी करेगा। उपार्जन केंद्रों पर पम्पलेट एवं होर्डिंग के माध्यम से उपार्जन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।  9 अप्रैल से इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभागों में खरीदी शुरू होगी, जबकि शेष संभागों में 15 अप्रैल से यह प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।