Breaking News:
राजधानी
छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
राजधानी
भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल महानगर इकाई ने बुधवार को कन्या महाविद्यालय के पास शराब दुकान खोले जाने का विरोध किया। छात्राओं की सुरक्षा को खतरा बताते हुए विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन किया और शराब दुकान हटाए जाने के संबंध में कलेक्टर के नाम एसडीएम भुवन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य व मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की छात्रा कार्य प्रमुख शालिनी वर्मा, प्रांत छात्रा प्रमुख बबली शर्मा एवं भोपाल महानगर मंत्री आरती ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि शैक्षणिक संस्थान के सौ मीटर के भीतर स्थित शराब की दुकान को तत्काल हटाया जाए। परिषद ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय क्षेत्र में स्थित इस शराब दुकान के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ रही है, जिससे छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टॉप एवं महाविद्यालय परिसर के आसपास छेड़छाड़ जैसी घटनाएं चिंताजनक है। महाविद्यालय परिसर के पास शराब की कलारी का संचालन होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अभाविप के ज्ञापन में क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन हेतु ओवरब्रिज का निर्माण, छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाना तथा महाविद्यालय के पास स्थित शराब की कलारी को हटाने की मांगें शामिल है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26