Breaking News:
राजधानी
मंत्री-विधायक के हस्तक्षेप से हटेंगी दो शराब दुकानें, शराब दुकानें के स्थानांतरण के लिए स्थानीय नागरिकों का प्रदर्शन जारी
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल में 5 शराब दुकानों के स्थानांतरण का लगातार विरोध हो रहा है। स्थानीय नागरिक इन शराब दुकानों को हटवाने के लिए लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। हालांकि दो शराब दुकानों को हटवाने के लिए मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मैदान में आ गए हैं। दोनों ने कलेक्टर और आबकारी अधिकारियों से चर्चा की है। उन्हें आश्वासन मिला है कि सेमराकलां और मंदाकिनी चौराहे के ठेके जल्द ही नई जगह पर स्थानांतरित किए जाएंगे। प्रशासन इसके लिए नया स्थान तलाश रहा है।
उल्लेखनीय है कि सेमराकलां की शराब दुकान को हटाने के लिए लोग पिछले सवा साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में 54 बार शिकायत कर चुके हैं। हाल ही में नया ठेका हुआ, लेकिन दुकान नहीं हटी तो लोग विरोध जताते हुए भजन-कीर्तन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस दुकान के स्थानांतरण को लेकर मंत्री सारंग ने आबकारी अधिकारी से बात की है। दूसरी जगह मिलते ही इस दुकान के स्थानांतरण का आश्वासन मिला है। हालांकि लोगों का कहना है कि दुकान नहीं हटने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विधायक भी मंदाकिनी की दुकान के विरोध में
कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे पर कुछ दिन पहले ही शराब की दुकान स्थानांतरित हुई है। इसके बाद से ही लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुकान के कारण चौराहे पर जाम लगता है। पास ही जैन मंदिर और रहवासी इलाका भी है। स्थानीय नागरिकों के साथ कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस दुकान के विरोध में स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी आ गए हैं। उन्होंने दुकान हटाने के लिए की कलेक्टर से बात की है।
शहर में इन दुकानों का भी विरोध
प्रोफेसर कॉलोनी के पिछले हिस्से में और मुख्य मार्ग से 10 फीट की दूरी पर शराब दुकान को लेकर बुधवार को पॉलीटेक्निक चौराहे पर विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अवधपुरी क्षेत्र के ऋषिपुरम में 80 फीट रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब दुकान को हटवाने के लिए भी सप्ताहभर से लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग शराब दुकान के सामने सुंदरकांड पाठ कर रहे हैं। इसके अलावा ईंटखेड़ी स्थित शराब दुकान को लेकर भी लोग आक्रोशित हैं। ठेका स्थानांतरित कराने के लिए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से शिकायत की है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26