राजधानी
ग्राम मैंगरा कला में हुआ जल संवाद
राजधानी
भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भोपाल जिले के विकासखंड बैरसिया के सेक्टर-1 ललरिया के ग्राम मैंगरा कला में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से ‘जल संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामवासियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं भविष्य की पीढिय़ों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है। इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं सदस्यों को जल का महत्व बताते हुए ‘जल शपथ’ दिलार्ई तथा सभी को वर्षा जल संचयन,जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती टीना शर्मा, नवांकुर प्रमुख सुश्री गायत्री ठाकुर, मेंटर्स सुशील चंद पांड्या एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26