Breaking News:
मध्यप्रदेश
करंट से घायल किशोर को नहीं मिला न्याय
मध्यप्रदेश
क्रेशर संचालक को पूर्व मंत्री के संरक्षण का आरोप
भोपाल। सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरधा में संचालित काला पत्थर के क्रेशर संचालक की गलती के चलते हाईटेंशन लाइट की चपेट में आने से घायल होकर हाथ गंवा चुके 12 वर्षीय किशोर को अब तक न्याय नहीं मिला है। घायल बच्चे के परिजन पुलिस के अलावा मुख्यमंत्री, मानव अधिकार आयोग, बाल आयोग सहित अन्य स्थानों पर फरियाद सुना चुके हैं।
घायल किशोर मानस शुक्ला के पिता राकेश शुक्ला अनुसार खुरई तहसील के ग्राम बरधा में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेन्द्र सिंह के भतीजे लखन सिंह द्वारा संचालित क्रेशर उस सर्वे क्रमांक 571 की शासकीय भूमि पर संचालित है, जहां पूर्व विधायक महेश राय स्थानीय गरीबों को वर्ष 2017 में आवासीय पट्टे आवंटित कर चुके हैं। गांव को शहर से जोडऩे वाला प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ के मुख्य मार्ग को क्रेशर की गिट्टी डालकर बाधित कर दिया है। इस कारण यहां से ग्रामीणों के वाहन नहीं निकल पाते। परिजनों का आरोप है कि पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के संरक्षण के चलते इस मामले में पुलिस भी क्रेशर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही शासन-प्रशासन या आयोग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई हो पा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मानव अधिकार आयोग ने जरूर इसमें संज्ञान लेकर स्थानीय अधिकारियों को नोटिस जारी किया, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आरोपियों पर कार्रवाई कर, पीडि़त को न्याय दिलाया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने उठाया था मुद्दा
पूर्व मंत्री और विधायक भूपेन्द्र सिंह के भतीजे के क्रेशर के नियम विरुद्ध चलने और क्रेशर संचालक की मनमानी के चलते 12 वर्षीय बालक मानव शुक्ला के घायल होने का मुद्दा सबसे पहले कांग्रेस के स्थानीय नेता अंशुल सिंह परिहार ने उठाया था। इसके बाद घायल बच्चे और परिजनों के साथ उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भोपाल में मीडिया के सामने इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि इसके बाद भी अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26