Breaking News:
राजधानी
मर्जी के कक्ष नहीं, व्यवस्था से आवंटित हुए कार्यालय, निगम के नए भवन में अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को कक्ष आवंटित
राजधानी
भोपाल। नगर निगम के तुलसी नगर स्थित नए मुख्यालय में अधिकारी और विभागाध्यक्ष अपनी मर्जी से कार्यालय और कक्षों का चयन नहीं कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर अपर आयुक्त ने सभी को कक्ष तल के अनुसार प्रशासनिक प्रमुख/विभाग प्रमुखों को तल एवं कक्ष आवंटित कर दिए हैं।
भवन के सभी तलों को प्रभाग वार विभाजित किया गया है। भूतल को सार्वजनिक उपयोगिता प्रभाग, पहले तल को राजनीतिक प्रभाग, द्वितीय तल को स्थापना/योजना/पशु चिकित्सक/जन्म-मृत्यु, राजस्व एवं सामान्य प्रशासन व पेंशन प्रभाग बनाए गए हैं। तीसरी मंजिल को ऑडिट/कम्पयूटर एवं लेखा/वित्त प्रभाग बनाया गया है।चौथी मंजिल जल कार्य एवं सीवेज व एचएफए प्रभाग, तथा पांचवीं मंजिल पर यांत्रिक/योजना प्रकोष्ठ प्रभाग बनाए गए हैं। छटवीें मंजिल खेल शाखा/सीएम हेल्पलाइन/भवन अनुज्ञा/चिकित्सा शाखा के लिए आरक्षित है। सातवीं मंजिल पर स्वास्थ्य, एस.बी.एम.,एनयूएएलएम, विद्युत, जनगणना,निर्वाचन, दमकल, अतिक्रमण, पार्क और झील शाखाएं होंगी और अंतिम आठवीं मंजिल पर नगर निगम आयुक्त एवं सीईओ स्मार्ट सिटी के कार्यालय एवं उससे जुड़ी शाखाएं होंगी।
भूतल पर जनसंपर्क और आमजन से जुड़े विभाग
भवन के भू-तल के कक्ष क्रमांक एक में जनसंपर्क अधिकारी एवं स्टाफ, कक्ष क्रमांक 2 में सहायक जनसंपर्क अधिकारी (प्रभारी पुस्तकालय एवं वाचनालय), कक्ष क्र. 3 में सहायक जनसंपर्क अधिकारी और कक्ष क्र. 4 में स्मार्ट सिटी संपर्क/ भवन अनुज्ञा संपर्क कक्ष होगा। भूतल के ही कक्ष-4 में टैक्स संबंधित विभाग, 06 में जनसंपर्क स्टोर, 07 में रजिस्ट्रार विवाह पंजीयन, 08 में कार्यालय अधीक्षक, 09 में डिस्पेंसरी, 10 में लोक सूचना कार्यालय, 11 में इलेक्ट्रिकल पेनल रूम/बीएमएस रूम तथा कक्ष क्र. 12 में क्रेच/डे-केयर/आंचल कक्ष होगा।
पहली मंजिल पर बैठेंगी महापौर,अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष
निगम के नए भवन में पहली मंजिल के कक्ष क्र. 101 में महापौर, 102 में एमआईसी (सामान्य प्रशासन), 103 में क्रॉन्फ्रेंस हॉल, 104 में परिषद कार्यालय, 105 में एमआईसी (जल कार्य/सीवेज), 106 में परिषद अध्यक्ष, 107 में नेता प्रतिपक्ष और 108 में एमआईसी (राजस्व) कार्यालय होगा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26