मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सिकंदरा चेकपॉइंट पर फिर हंगामा, अरुणाचल की बिना परमिट बस रोकने पर हुआ विवाद

मध्यप्रदेश

भोपाल। परिवहन विभाग के पुराने कटर बल्लू यादव और उसके साथियों द्वारा महिला परिवहन उप निरीक्षक से मारपीट, लूट और छेड़छाड़ की घटना के पांच दिन बाद शिवपुरी जिले के सिकंदरा चेकपॉइंट पर सोमवार की रात एक बार फिर से हंगामा हो गया। आधी रात में यात्रियों को लेकर जा रही अरुणाचल प्रदेश की बिना परमिट बस को रोककर परिवहन अमले ने दस्तावेज मांगे तो चालक ने माना कर दिया।यात्रा से संबंधित स्थाई या अस्थाई परमिट भी उसके पास नहीं था। इस पर कार्रवाई शुरू हुई तो चालक ने बस को सड़क पर तिरछा खड़ा कर सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच कुछ ट्रक चालक भी परिवहन अमले पर दबाव बनाने लगे। विवाद बढ़ा तो बस चालक ने परिवहन आरक्षक तो थप्पड़ मार दिया। इसके बाद परिवहन अमले और चालकों में मारपीट शुरू हो गई। हालांकि चेकपॉइंट पर अधिक स्टाफ होने से परिवहन अमला चालकों पर भारी पड़ा। बताया जा रहा है कि चालकों से विवाद के बीच हाल के घटनाक्रम के जेल में बंद आरोपी बल्लू यादव के परिवार के भी चालकों की ओर से कुछ लोग इस विवाद में शामिल हुए। बाद में ट्रक चालकों ने सड़क पर लंबा जाम लगा दिया जिसे खुलवाने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय कई थाने का स्टाफ पहुंचा। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद सुबह करीब 6 बजे जाम खुल सका।