Breaking News:
राजनीति
डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यर्पण, बोले-आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय
राजनीति
भोपाल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश में समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने जीवनभर वंचित, पीडि़त और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी सोच और सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता से करना होगा काम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहेब के विचारों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर सामाजिक समरसता के लिए काम करना होगा।
डॉ. अम्बेडकर से जुड़े स्थल बने पंचतीर्थ
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों महू, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है, जो उनके जीवन और संघर्ष की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा महिला शिक्षा और अधिकारों का समर्थन किया। इसी दिशा में केंद्र सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के जरिए महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
पार्टी नेता, पदाधिकारी रहे उपस्थित
डॉ. अम्बेडकर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, दिलीप अहिरवार, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधानसभा के अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
डॉ.अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को विधानसभा परिसर में भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमें विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26