Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, सरकार और संगठन के प्रमुख मुद्दों पर हुआ मंथन

राजनीति

- शिवराज सिंह को छोड़ सरकार और संगठन के 18 पदाधिकारी हुए शामिल 

भोपाल। भाजपा के कोर ग्रुप की उच्च स्तरीय बैठक मंगलवार को रात करीब 8 बजे से मुख्यमंत्री निवास में हुई।बैठक में सरकार और संगठन से जुड़े प्रमुख मुद्दों, आगामी कार्योजना एवं कार्यक्रमों को लेकर मंथन हुआ। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में हुई इस बैठक में टोली के सभी 16 सदस्य आमंत्रित थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते कन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में उपस्थित नहीं रह सके।

सूत्रों के अनुसार भाजपा कोर ग्रुप की इस बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय व संवाद को मजबूत बनाने के लिए नियमित समन्वय तंत्र विकसित करने पर चर्चा एवं सहमति बनी। इसके अलावा आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के गठन और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक बदलावों पर विमर्श हुआ। इसके अलावा सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा और जनता तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने पर भी मंथन हुआ। कमेटी के सदस्यों ने अलग-अलग विषयों पर सुझाव भी रखे। बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा बैठक में समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला आरक्षण, परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में टोली ये 15 सदस्य रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, संपत्तिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, लता वानखेड़े और वीडी शर्मा, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया और लाल सिंह आर्य।