Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का ‘सेवा प्रकल्प’, परामर्श के लिए बैठे चिकित्सक, पहले दिन पांच मरीजों को फोन पर दिया परामर्श

राजनीति

- भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, आमजन को भी प्राथमिक उपचार और परामर्श 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शुरू किए गए अभिनव ‘सेवा प्रकल्प’ में पहले दिन सीधे ही उपचार के लिए तो कोई भी मरीज नहीं पहुंचा, लेकिन फोन पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से पांच मरीजों ने परामर्श लिया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मंगलवार, 14 फरवरी को किया था। प्रकोष्ठ के राजधानी स्थित कार्यालय में पहले दिन बुधवार को नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श के लिए डॉ. वेदांत गुप्ता और डॉ. हर्षिता पाटिल उपलब्ध रहे। दोनों ही चिकित्सक चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी हैं। इसी क्रम में प्रतिदिन अलग-अलग चिकित्सक चिकित्सा परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। जल्द ही यहां सामान्य फिजीशियन के साथ-साथ विभिन्न  बीमारियों से संबंधी विशेषज्ञ भी बैठेंगे और फोन एवं भौतिक रूप से परीक्षण, प्राथमिक चिकित्सा एवं परामर्श देंगे।   

प्राथमिक उपचार के साथ रक्तचाप और शुगर की जांच 

‘सेवा प्रकल्प’ कार्यालय में उपस्थित चिकित्सक मरीजों के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ उनके रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) एवं शुगर की जांच करेंगे। इसके अलावा मरीजों को आगे के उपचार हेतु उचित परामर्श भी देंगे। शासन के सहयोग एवं योजनाओं से किस तरह नि:शुल्क अथवा सस्ता उपचार मिल सकेगा।परामर्श से लेकर बीमा कंपनियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय तक का सहयोग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता करेंगे।   

हर जिले में सेवा कार्यालय खोलने का लक्ष्य

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल सिंह बघेल की पहल पर ‘सेवा प्रकलप’ की शुरूआत राजधानी भोपाल से हुई है, लेकिन प्रकोष्ठ ने अगले दो महीने में राज्य के हर जिले में ‘सेवा कार्यालय’ खोलकर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा एवं उपचार खर्च हेतु केन्द्र व राज्य सरकार की  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पीडि़त को हर संभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने लक्ष्य लिया है। अभी प्रदेशभर के जरूरतमंद हेल्पलाइन नंबर  9203597200 और 9203697200 पर फोन कर चिकित्सकों से उपचार संबंधी परामर्श एवं अन्य जानकारियां ले पा रहे हैं। जरूरत पडऩे पर सेवा केंद्र की ‘रक्तदान टीम’ इसकी भी व्यवस्था करेगी। 

स्वेच्छा से सेवा देने प्रदेशभर के चिकित्सक तैयार

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रस्ताव पर प्रदेशभर के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने स्वेच्छा से ‘सेवा प्रकल्प’ में सेवाएं देने पर सहमति दी है। प्रकोष्ठ की ओर से प्रतिदिन दो-दो चिकित्सकों को कार्यालय में प्राथमिक उपचार एवं परामर्श के लिए बैठाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा कार्यालय में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी हर समय उपलब्ध हैं, जो सरकार की योजनाओं और उपचार संबंधी सहयोग एवं परामर्श दे रहे हैं। 

इस तरह बूथ तक पहुंचेगा ‘सेवा प्रकल्प’

प्रदेशभर से किसी भी व्यक्ति का कॉल हेल्पलाइन नंबर पर आएगा। तकनीकी टीम संबंधित व्यक्ति का नाम-पते की जानकारी लेकर संबंधित जिला, तलसील, मण्डल स्तर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता को सूचना देगी। स्थानीय कार्यकर्ता प्रकोष्ठ की चिकित्सा टीम को सूचना देगा, जहां चिकित्सा टीम संबंधित व्यक्ति को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी। स्थानीय कार्यकर्ता उस पीडि़त व्यक्ति के आयुष्मान की जानकारी लेगी। साथ ही स्वेच्छानुदान की आवश्यकता संबंधी पड़ताल भी करेगी।