Breaking News:
राजनीति
नारी शक्ति वंदन नहीं, राजनैतिक प्रबंधन कर रही भाजपा: सिंघार
राजनीति
भोपाल। ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम को लेकर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि भाजपा सरकार इस अधिनियम के नाम पर लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की बात तो कर रही है, लेकिन इसके प्रावधान और क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हैं। इस व्यवस्था में अजा/अजजा महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है, किंतु ओबीसी महिलाओं के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि क्या देश और प्रदेश की इतनी बड़ी आबादी की महिलाओं को इस व्यवस्था से बाहर रखना ही सामाजिक न्याय है? सिंघार ने कहा कि इस आरक्षण को परिसीमन से जोड़ दिया है, जबकि इस प्रक्रिया की कोई स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे में यह प्रश्न स्वाभाविक है कि क्या यह आरक्षण मध्यप्रदेश के 2028 विधानसभा चुनाव में लागू हो पाएगा? या फिर यह केवल एक राजनैतिक घोषणा बनकर रह जाएगा? यह नारी बंदन नहीं, भाजपा का राजनीतिक प्रबंधन नजर आ रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26