राजनीति
आज संसद की दर्शक दीर्घा में बैठेंगी कृष्णा, मालती सहित पांच महिलाएं, ‘नारी शक्ति वंदन’ संशोधन अधिनियम पर संसद की कार्रवाई देखने मप्र से पांच महिलाएं आमंत्रित
राजनीति
भोपाल। लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द लागू किए जाने को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र की कार्रवाई देखने भोपाल से 5 महिला नेत्रियों को आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रित महिलाओं में मप्र की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं महापौर श्रीमती मालती राय गुरूवार रात फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुईं। जबकि तीन अन्य महिलाओं में भाजपा की प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रियंका त्रिपाठी, भोपाल जिला भोपाल (ग्रामीण) की जिला मंत्री नीतू शर्मा और भाजपा सोशल मीडिया विभाग की जिला संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विभा गरुण भोपाल एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना हुईं। पांचों महिला नेत्रियां शुक्रवार को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान संसद की दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहकर कार्रवाई को देखेंगी और महिलाओं के कल्याण की दिशा में लिए जा रहे निर्णय के इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनेंगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26