Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा • रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

25 अप्रैल को होगी मप्र की 57 जेलों में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच, 7 केन्द्रीय, 21 जिला और 29 उप जेलों में मेडिकल कॉलेजों की टीमें करेंगी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश की 7 केन्द्रीय कारावास, 21 जिला कारावास एवं 29 उप जिला कारावासों सहित कुल 57 जेलों में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए 25 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जिला अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालयों के विशेषज्ञों की टीमें पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करेंगी। 

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जबलपुर के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल के निर्देश पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, मुख्य पीठ जबलपुर क्षेत्राधिकार में आने वाली केन्द्रीय जेल-जबलपुर, भोपाल, सतना, रीवा, होशंगाबाद, सागर, नरसिंहपुर, जिला जेल सीहोर, रायसेन, खण्डवा, बुरहानपुर, शहडोल, सीधी, उमरिया, अनूपपुर, वैढऩ, छतरपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, बैतूल, हरदा, छिन्दवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिण्डोरी, मण्डला, कटनी और उपजेल बुढ़ार, व्योहारी, मऊगंज, त्योंथर, नागौद, मैहर, लवकुशनगर, पवई, नौगांव, बिजावर, बैगमगंज, जतारा, निवाड़ी, हटा, खुरई, रेहली, बण्डा, मुलताई, पिपरिया, नसरुल्लागंज, सिवनीमालवा, गौहरगंज, बरैली, बैहर, वारासिवनी, अमरवाड़ा, लखनादौन, सिहोरा, पाटन में 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे से यह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन विशेष स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ मप्र उच्च न्यायालय मुख्य पीठ के क्षेत्राधिकार में आने वाली सभी जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय जेल जबलपुर से किया जाएगा। 

जांच के बाद बंदियों को मिलेंगे हेल्थ कार्ड

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल भोपाल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा। विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में प्रत्येक बंदी का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिसमें उनकी बीमारी से संबंधित विवरण अंकित किया जाएगा। हेल्थ कार्ड की एक प्रति जेल में निरुद्ध बंदी को भी दी जाएगी। हेल्थ कार्ड में उल्लेख होगा कि बंदी को क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, यदि किसी को विशेष आवश्यकता है तो केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर संचालित चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर एवं संबंधित स्टॉफ द्वारा कार्यवाही की जायेगी। भोपाल में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी जिला चिकित्ससालय एवं हमीदिया मेडिकल कॉलेज भोपाल के अधीक्षक एवं डीन को कार्यालय द्वारा पत्र भेजा गया है। 

विधिक सहायता शिविर भी लगेंगे

 स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ-साथ 25 अप्रैल को ही जेलों में विधिक सहायता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें संबंधित बंदियों के लिये नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं / लीगल एड डिफेंस काउंसिल की डयूटी लगाकर उनके प्रकरण की यथास्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।