Breaking News:
राजधानी
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ भारत की निर्णायक विजय
राजधानी
ऑपरेशन सिंदूर: सैन्य,सामरिक और राजनयिक आयामों पर प्रज्ञा प्रवाह का संवाद कार्यक्रम, रक्षा विशेषज्ञ बोले
भोपाल। सशक्त राजनीतिक नेतृत्व और समृद्ध सैन्य शक्ति से भारत आज न केवल सामरिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी एक प्रभावशाली और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय वायु सेना, थल सेना, नौसेना और राजनयिक तंत्र की समन्वित रणनीति ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब हर चुनौती का मुंहतोड़ उत्तर देने में सक्षम है। यह विचार सुरक्षा विशेषज्ञों, विचारकों और बुद्धजीवियों ने प्रज्ञा प्रवाह द्वारा ‘ऑपरेशन सिन्दूर: सैन्य, सामरिक और राजनयिक उपलब्धियाँ’ विषय पर आयोजित विशेष संवाद में व्यक्त किए।
एयर कोमोडोर मृगेंद्र सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीकों, सटीक योजना और असाधारण युद्ध कौशल के माध्यम से वायुसेना ने दुश्मन के ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत की वायु प्रतिरक्षा और आक्रमण क्षमता की विश्व को दिखाई गई एक शानदार झलक थी। भारत अब हर परिस्थिति में त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक क्षमता, तकनीकी श्रेष्ठता और अद्वितीय समन्वय का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जिज्ञासु युवा, शिक्षाविद एवं नीति-विश्लेषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संवाद सत्र के दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे। सभी वक्ताओं ने भारत की सुरक्षा नीति, सेना की प्रतिबद्धता और देश के हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका की सराहना की।
भारत का स्पष्ट संकेत आतंक या अतिक्रमण बर्दास्त नहीं
ब्रिगेडियर संजोय घोष ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार के आतंकी प्रयास या सीमा पर अतिक्रमण को भारत कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत एक सशक्त राष्ट्र है जो किसी भी स्थिति से निर्णायक, ठोस और समयबद्ध रूप से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर अभियान इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं करता, भारत निर्णायक और प्रबल रूप से नेतृत्व करता है।
भारत की कूटनीतिक परिवक्वता, रणनीतिक समझा का प्रमाण
प्रो. डॉ. राका आर्य (प्रो. एनएलआईयू) ने कहा कि -‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य सफलता नहीं थी, यह भारत की कूटनीतिक परिपक्वता और वैश्विक रणनीतिक समझ का भी प्रमाण है। हमने अमेरिका, फ्रांस, रूस और खाड़ी देशों जैसे प्रमुख वैश्विक शक्तियों को समय रहते यह स्पष्ट किया कि हमारी कार्यवाही आतंकवाद के खिलाफ आत्मरक्षा का संवैधानिक अधिकार है, न कि युद्ध की शुरुआत। भारतीय कूटनीति ने वैश्विक जनमत को पूर्ववत संभालते हुए, न केवल विरोध की संभावनाएं न्यूनतम कीं, बल्कि कई देशों का समर्थन या तटस्थता भी सुनिश्चित की।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26