Breaking News:
राजधानी
गैस एजेंसियों की जांच में सामने आईं गड़बडिय़ां, जिला खाद्य अधिकारी आज कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट
राजधानी
भोपाल। एलपीजी गैस की कमी के बीच एजेंसियों द्वारा की जा रही गड़बडिय़ों की शिकायत पर प्रशासन लगातार जांच और कार्रवाईकर रहा है। इसी क्रम में भोपाल की दो एजेंसियों द्वारा सिलेण्डरों की सप्लाई के नाम पर किए जा रहे फर्जीवाड़े की शिकायत पर की गई जांच में गड़बडिय़ां उजागर हुई हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम की जांच में मिली गड़बडिय़ों के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी मंगलवार को कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगे।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी गैस एजेंसियों द्वारा गैस आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में बड़े स्तर पर गैस सिलेंडर की हेराफेरी सामने आई है।
जांच में सामने आया कि करीब 36 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दोनों एजेंसियों के साझा गोदाम बने हैं। भण्डारण जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी फीनिक्स एजेंसी में मिली। यहां 350 घरेलू, 350 कमर्शियल, और 2 हजार 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर गायब थे। बीएस एजेंसी के गोदाम में भी 254 भरे सिलेंडर गायब मिले। यहां कमर्शियल सिलेंडरों के स्टॉक में भी गड़बड़ी सामने आई है। जांच में एजेंसियां सेवानिवृत्त सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा और उनके रिश्तेदारों के नाम पर होने की बात सामने आई है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26