Breaking News:
राजधानी
जन्मदिन पर कैलाशचन्द्र पंत का अभिनंदन करेगी राष्ट्रभाषा प्रचार समिति
राजधानी
भोपाल। सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी तथा मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के पूर्व मंत्री संचालक कैलाशचंद्र पंत अगामी 26 अप्रैल को जीवन के 90 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। इसी वर्ष उन्हें भारत सरकार द्वारा शीर्ष सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। इस सुखद संयोग को भोपाल की साहित्यिक बिरादरी मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के तत्वावधान में ऐतिहासिक रूप देने जा रही है। समिति के मंत्री संचालक डॉ. विकास दवे के अनुसार इस अवसर पर शाम 5 बजे से हिंदी भवन परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में दादा पंत का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी हिंदी प्रेमी, साहित्यकार तथा अन्य सुधिजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26