Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

क्षेत्रों में समय पर पहुंचेंं, बिना स्वीकृति न लें अवकाश, स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निगमायुक्त ने नाडल अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश

राजधानी

भोपाल। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने निगम कार्यों एवं समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत स्वच्छता कार्यों के लिए जोन में पदस्थ नोडल अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में निर्धारित समय पर पहुंचें और स्वच्छता संबंधी कार्यों का बेहतर ढंग से पर्यवेक्षण करें। 

निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश न लें साथ ही जनगणना-2027 के प्रथम चरण में निगम के सभी कर्मचारी/अधिकारी के ऑन लाईन स्वगणना फार्म अनिवार्य रूप से भरवाएं। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने समग्र के.वॉय.सी. हेतु प्रत्येक वार्ड में समग्र प्रभारी के रूप में एक कर्मचारी तैनात करने, सडक़ों से सी.एण्ड.डी वेस्ट मटेरियल तत्काल हटवाकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

दोहरे दायित्व से मुक्त हो अधिकारी/ कर्मचारी 

निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने स्वच्छता कार्य से संलग्न कर्मचारियों के समय पर उपस्थित न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जिनके पास अन्य विभागों के कार्यों के साथ ही स्वच्छता संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी है उन्हें स्वच्छता संबंधी कार्यों से पृथक करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने निर्देशित किया कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना अवकाश ग्रहण न करें। 

सडक़ों से तुरंत उठे कचरा, सफाई का रखें ध्यान 

निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने सडक़ों पर पड़े निजी व शासकीय संस्थाओं के ठोस (सी.एण्ड.डी) कचरे को तत्काल उठवाकर निष्पादन स्थल पर पहुंचाने, नाला/नालियों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने, फुटपाथों से ठेले आदि को हटाने, समस्त वार्ड कार्यालयों में समग्र के.वॉय.सी हेतु समग्र प्रभारी के रूप में एक कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि समग्र पोर्टल से समग्र आई.डी. डिलीट करने की जिम्मेदारी वार्ड प्रभारियों की है ऐसे में वार्ड प्रभारी अपनी आई.डी का उपयोग कर आई.डी. डिलीट करने का कार्य करें। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि निगम के सभी कर्मचारी जनगणना-2027 के तहत ऑन लाईन स्वगणना फार्म भरें ताकि जनगणना हेतु आने वाले प्रगणकों को कम समय में सटीक जानकारी मिल सके और वह जनगणना संबंधी कार्यों को सरलता, सुगमता एवं सटीक तौर पर सुनिश्चित कर सकें।