राजनीति

Image Alt Text

विधायक प्रीतम को भाजपा ने थमाया नोटिस, तीन दिन में जवाब दें, अन्यथा कार्रवाई

राजनीति

भोपाल। पिछोर विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम लोधी द्वारा बेटे का पक्ष लेते हुए एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को धमकाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें नोटिस थमाया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण यिका गया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है। आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। अत: तीन दिन में स्पष्टीकरण देवें, अन्यथा आपके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी द्वारा राहगीरों को कार से टक्कर मारने के बाद उससे पुलिस पूछताछ को लेकर प्रीतम लोधी ने एसडीओपी को धमकाते हुए कहा था कि करैरा तेरे डैडी की नहीं है। डैडी में दम है तो रोककर बताए, दिनेश क्षेत्र में आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा। उन्होंने 10 हजार लोगों के साथ पहुंचकर एसडीओपी के घर को गोबर से भर देने की भी धमकी दी थी।