मध्यप्रदेश

Image Alt Text

एक लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीद सकेगी मप्र सरकार, केन्द्र ने बढ़ाया कोटा

मध्यप्रदेश

भोपाल। 2650 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश सरकार अब किसानों से एक लाख क्विंटल तक गेहूँ की खरीदी कर सकेगी। केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने इसे किसान हित में केन्द्र सरकार का बड़ा निर्णय बताया है। 

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अप्रैल को केन्द्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर मप्र में रवि विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मप्र के लिए तय किए गए गेहूँ उपार्जन के लक्ष्य को 78 लाख टन से बढ़ाकर 130 लाख टन किए जाने का अनुरोध किया था। पत्र में मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया था कि रवि विपणन वर्ष 2026-27 में 19.04 लाख कृषकों द्वारा पंजीयन कराया है तथा पंजीकृत कृषकों का रकबा 41.64 लाख हेक्टेयर व उत्पादन 163.20 लाख मेट्रिक टन है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री जोशी का यह निर्णय अन्नदाताओं के सम्मान और उनकी आय वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक तरफ जहां किसान कल्याण वर्ष मना रहा है, वहीं अन्नदाताओं की मेहनत को सम्मान देने के साथ उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में इस तरह महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाए जा रहे हैं।