Breaking News:
राजनीति
विधायक प्रीतम लोधी को लगी फटकार, सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के सामने दी सफाई
राजनीति
भोपाल। करैरा क्षेत्र में 5 लोगों को कार से टक्कर मारकर घायल करने वाले बेटे दिनेश लोधी पर कार्रवाई के दौरान एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ को धमकी और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने गुरूवार को राजधानी पहुंचकर पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर और बाद में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने सफाई दी।
उल्लेखनीय है कि बेटे के समर्थन में एसडीओपी को अभद्र भाषा में धमकाते हुए लोधी का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें स्पष्टीकरण देने एवं कार्रवाई का नोटिस भेजा था। इसके बाद लोधी ने गुरूवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सामने बैठकर सफाई दी।
मुख्यमंत्री निवास में समझाइश के बाद बाहर आए विधायक प्रीतम लोधी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें समझाया है कि पार्टी एक पुराना संगठन है और सभी को मिलकर बेहतर तरीके से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी हमारे ही हैं, इसलिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर चलना जरूरी है। लोधी ने अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मार्गदर्शन दिया है, हम उसी के अनुसार काम करेंगे। लोधी ने कहा कि वे पुराने कार्यकर्ता हैं और उनकी तीन पीढिय़ां पार्टी के लिए समर्पित रही हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी को मिलकर काम करने की बात कही है। बेटे दिनेश लोधी की हरकत पर उन्होंने कहा कि गलती हुई थी, बेटे ने माफी भी मांग ली है। अगर मेरे द्वारा भी कुछ गलत बोला गया है तो उसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और सही तरीके से जांच कराई जाए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26