Breaking News:
राजनीति
सदन के फ्लोर पर महिला विधायकों को उतारने की तैयारी, 33 प्रतिशत ‘महिला आरक्षण’ के समर्थन में कल होगा विधानसभा का विशेष सत्र
राजनीति
भोपाल। लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के गिर जाने के बाद भाजपा और सत्तापक्ष की ओर से 33 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में प्रस्ताव पास करने को लेकर 27 अप्रैल को मप्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के दौरान जहां भाजपा ने महिलाओं को उतारने की तैयारी की है, तो वहीं विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार और सत्तापक्ष को घेरने के लिए तैयारियों में जुट गया है।
विधानसभा में ‘33 प्रतिशत महिला आरक्षण’ के समर्थन में मजबूती से पक्ष रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने महिला विधायकों और मंत्रियों को ही कमान सौंपी है। विधानसभा में महिला सदस्यों को ही सबसे पहले बोलने का अवसर मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सदन में इस प्रस्ताव के पक्ष और विपक्ष में बोलने वाले सदस्यों के नाम मांगे जाएंगेे।अध्यक्ष के पास पहुंची सूची के आधार पर एक-एक सदस्य का नाम बोला जाएगा। सूची में शामिल प्रत्येक सदस्य को बोलने के लिए 10-15 मिनट तक का समय मिल सकता है।
भाजपा की ये महिला विधायक संभालेंगी कमान
श्रीमती संपत्तियां उइके, श्रीमती कृष्णा गौर, श्रीमती अर्चना चिटनिस, सुश्री निर्मला भूरिया, श्रीमती प्रतिभा बागरी, श्रीमती नीति पाठक, श्रीमती प्रियंका पैंची, श्रीमती ललिता यादव, श्रीमती मंजू दादू, सुश्री ऊषा ठाकुर।इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य भी विषय पर विचार रख सकते हैं।
543 सीटों पर आरक्षण मांगेगी कांग्रेस
विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष परसीमन और लोकसभा सीट बढ़ाए बिना ही 543 लोकसभा सीटों में से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखेगा। विपक्ष सरकार पर महिला आरक्षण विरोधी होने के आरोपों को जोरशोर से उठाने के लिए अपने विधायकों को तैयार कर रहा है। सत्ता और विपक्ष की तैयारी बताती हैं कि एक दिवसीय सत्र हंगामेदार रह सकता है।
कल सुबह होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान सरकार पर हमले के लिए अपने विधायकों को तैयार करने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक सत्र से पहले 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे निज निवास पर बुलाई है। बैठक में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को संशोधन के बहाने लंबित रखने के मुद्दे पर पार्टी के उपस्थित सभी विधायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधानसभा का विशेष सत्र महिला सशक्तीकरण के विषय पर केंद्रित है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा संविधान-विरोधी कदम उठाकर महिला आरक्षण को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस द्वारा मजबूती से विरोध करेगी। कांग्रेस विधायक दल और पूरी पार्टी सदन में भाजपा के इन दावों को बेनकाब करेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26