Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

खरीदी के लिए लगी 20 अधिकारियों को ड्यूटी, भोपाल जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारी परखेंगे गेहूँकी गुणवत्ता

राजधानी

भोपाल। भोपाल जिले में 87 सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता के गेहूँ की खरीदी, उपार्जन प्र्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों व समितियों के बीच आवश्यक समन्वय के लिए जिले में गेहूँ खरीदी के लिए एडीएम भोपाल ने 20 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक-एक सहयोगी के रूप में सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भी दिए गए हैं। 

किन समितियों पर किस अधिकारी की ड्यूटी 

सुरेन्द्र अमरूते, उप परयोजना संचालक कृषि विभाग: सेवा सहकारी समिति अर्वालिया, आदमपुर छावनी, गोदरमउ, परवलिया सडक़, पिपलिया जहारपीर और सेमरा इमलिया (सभी स्टील सायलो) के नोडल अधिकारी होंगे। 

सुनील सोलंकी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास: वहत्ताकार सहकारी समिमति कजलास (दो वेयरहाउस), सेवा सहकारी समिति भौरी क्र.1 भैंसाखड़ी मंडी और भौरी कोलूखेडी के नोडल अधिकारी। 

एसके मालवीय ईई जल संसाधन: वृत्ताकार सहकारी समिति टीलाखेड़ी, सेवा सहकारी समिति बड़झिरी (दो वेयरहाउस), तुलसी आजीविका स्व सहायता समूह रातीबढ़, समिति रातीबढ के नोडल अधिकारी । 

स्वप्निल श्रीवास्तव, रोजगार अधिकारी: सेवा सहकारी समिति़, अमझरा  (दो वेयरहाउस), रापडिय़ा, मिसरोद, मिसरोद समरदा। 

श्री विश्वकर्मा, डीआरसीएस: सेवा सहकारी समिति अर्वालिया, कुठार  (दो वेयरहाउस), रायपुर  (दो वेयरहाउस)।  

श्रीमती सुमन प्रसाद, डीडीए, कृषि: सेवा सहकारी समिति गोदरमउ, तूमड़ा  (दो वेयरहाउस), परवलिया सडक़। 

गजेन्द्र कोठारी, जिला प्रबंधक नागरिक अपूर्ति : सेवा सहकारी समिति अमरावतकलां  (दो वेयरहाउस), बैरागढ़ चीचली। 

श्री परते, ईई, सीपीए : कृषक सेवा सहकारी समिति बैरसिया, क्र.-1, भैंसोदा, खुकरिया, बरोड़ी। 

श्रीमती जेसमीन अली, सितार, सहायक श्रमायुक्त: वृत्ताकार सहकारी समिति ललरिया,  (दो वेयरहाउस), ललरिया, डुंगरिया। 

अभिजीत शुक्ला, उप संचालक वैटनरी : वृत्ताकार सहकारी समिति, सोहाया  (तीन वेयरहाउस) 

प्रताप सिंह शाक्य, सहायक कृषि यांत्री, कृषि विभाग: बरखेड़ा बरामद  (दो वेयरहाउस), बरोड़ी, सेमरा कलां, 

अमित सिंह, सहायक संचालक, कृषि: धमर्रा  (दो वेयरहाउस), ललोई  (दो वेयरहाउस)

एन.के.अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी: गुगना  (तीन वेयरहाउस)। 

जितेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी: डुंगरिया  (तीन वेयरहाउस)। 

जितेन्द्र अहिरवार, ईई, ग्रा. यां. विभाग : दिल्लौद  (दो वेयरहाउस) हर्राखेड़ा, डुंगरिया, दिल्लौद, बरोड़ी। 

विनोद उपाध्याय, जिला विपणन अधिकारी : नजीरावाद  (तीन वेयरहाउस), संघोड़ा  (दो वेयरहाउस)। 

रामविलास सेमिल, संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय: भुजपुरकलाँ, बबचिया  (चार वेयरहाउस), दोहाया, खजूरी। 

योगेन्द्र राज, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग : वागसी  (पांच वेयरहाउस)। 

सत्येन्द्र मैनेजर, जिला उद्योग केन्द्र: गढक़ंला और नायसमंद।