Breaking News:
राजधानी
प्रतिभावान बेटियों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, एक-एक लाख प्रोत्साहन राशि भी दी
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की12वीं की परीक्षा में कुल 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त करने वाली भोपाल की बेटियां खुशी राय और चंदनी विश्वकर्मा को शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर बधाई दी और दोनों को सम्मानित किया। दोनों ही बेटियों को मुख्यमंत्री ने एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक भी भेंट किए। मुख्यमंत्री ने दोनों के गले में अंगवस्त्र पहनाकर एवं साहित्य के साथ प्रसस्ति पत्र एवं एक-एक लाख रुपये राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इन बेटियों ने अथक परिश्रम और लगन से यह शीर्ष सफलता प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26