राजधानी

Image Alt Text

5 मई को बैरसिया में होगी जिला स्तरीय सुनवाई, कलेक्टर होंगे शामिल

राजधानी

भोपाल। आगामी 5 मई को तहसील कार्यालय बैरसिया में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय सुनवाई आयोजित होगी। इस सुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

जिले के सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैरसिया क्षेत्र से संबंधित लंबित जन-शिकायतों के निराकरण से जुड़ी अद्यतन जानकारी साथ लाने के लिए भी अधिकारियों से कहा गया है, ताकि मौके पर ही शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके। निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई पहले की तरह ही जारी रहेगी। संबंधित विभागों नगर निगम भोपाल, खाद्य विभाग, एम.पी.ई.बी. एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।