राजधानी
11 निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां, संदीप जैन बने जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन द्वारा निगम-मंडलों, आयोग और प्राधिकरणों में की जा रही राजनीतिक नियुक्तियों के क्रम में शुक्रवार देर रात एवं शनिवार सुबह 11 पदों पर नियुक्तियां की हैं। नए नियुक्ति आदेशों में संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा को योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा शुक्रवार देर रात जारी नियुक्ति आदेशों के क्रम में वीरेंद्र गोयल सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण का का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार रहे प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष और विनोद गोटिया को तीर्थ यात्रा और मेला प्राधिकरण अध्यक्ष बनाया गया है। सौभाग्य सिंह मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा मध्य प्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, ओम जैन मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष, पंकज जोशी मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, तथा राकेश जादौन को उपाध्यक्ष, रमेश शर्मा को राज्य कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष एवं कौशल शर्मा को ‘महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26