Breaking News:
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के जश्न में भाजपा देशभर में कार्यक्र्ताओं के बीच झालमुई खिला रही है। झालमुई पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों का प्रसिद्ध स्ट्रीट व्यंजन है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दुकान से 10 रुपये में खरीदा था।
चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणमों के रुझानों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।
उन्होंने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की मेहनत आज सफलता में बदली है और इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा/एनडीए की सरकार है। यानी गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है। बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जुड़ा है, राज्य अब भयमुक्त और विकास की ओर बढ़ेगा। यह जीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में और भी महत्वपूर्ण है। बंगाल में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा, पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी। यह जीत भारत के लोकतंत्र, संविधान और जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा का मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है और पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26