मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले की बहुप्रतीक्षित चक्रानुक्रम (रोटेशन) पदस्थापना सूची अप्रैल के बाद मई में भी टलती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि अब उच्च न्यायालय की युगलपीठ (डबलबेंच) के निर्णय के बाद ही यह सूची जारी हो सकेगी।
फिलहाल विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद परिवहन आयुक्त ने चेकपॉइंट व्यवस्था में बदलाव किया है और आधा दर्जन परिवहन निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।परिवहन आयुक्त ने देर रात जिनकी पदस्थापना बदली सुबह तक उनके पास सिर्फ मौखिक आदेश ही पहुंचे थे। ये सभी एकाकी आदेश हैं अर्थात ट्रांसफर आदेश सूची के रूप इन नहीं व्यक्तिसह है। जानकारी के अनुसार नयागांव चेकपॉइंट प्रभारी अनिमेष जैन होंगे और उनके साथ यही पर जयदीप पुगलिया को पदस्थ किया गया है।वे अब तक गुजरात सीमा के पिटोल चेक पॉइंट पर प्रभारी थे। इसी प्रकार सेंधवा पॉइंट प्रभारी जगदीश ऊईके होंगे रवि मिश्रा उनके सहयोगी होंगे। सागर फ्लाइंग प्रभारी राजेंद्र साहू होंगे। इसी क्रम में पंकज जैन शाहपुरा फाटा और सिकंदरा चेक पॉइंट पर हिमांशु जैन प्रभारी होंगे। विक्रम ठाकुर जबलपुर फ्लाइंग प्रभारी और मालथोन (सागर) चेक पॉइंट के प्रभारी टीएसआई अक्षत पटेल होंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26