Breaking News:
राजधानी
परिवहन विभाग में स्थानांतरण: सप्ताह भर में बदले कई चेकपॉइंट और फ्लाइंग प्रभारी, जारी नहीं हो सकी रोटेशन सूची
राजधानी
आगामी तीन दिनों में मुख्यमंत्री लेंगे विभाग की समीक्षा बैठक
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की बहू प्रतिशत रोटेशन सूची अब जारी नहीं होगी। इसके स्थान पर विभाग ने प्रवर्तन अमले में व्यक्ति शाह स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। विगत एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन से अधिक परिवहन निरीक्षक और सहायक परिवहन निरीक्षकों के ठिकाने बदले गए हैं। हालांकि इन व्यक्तिसह स्थानांतरण आदेशों में ऑफिस अटैचमेंट नहीं होने से रोटेशन प्रक्रिया पूरी तरह विलोपित नजर आई है। विगत एक सप्ताह में जारी सभी स्थानांतरण आदेश 5 मई को ही हुए है। लेकिन जारी अलग-अलग तारीखों में हुए हैं।
कहां किसको मिली जिम्मेदारी
दतिया के चिरूला से केके गोस्वामी को हटाकर भोपाल फ्लाइंग में लाया गया है। उनके स्थान पर हनुमना, चाकघाट और ग्वालियर फ्लाइंग प्रभारी प्रवीण नाहर को पदस्थ किया गया है। चाकघाट में रविंद्र ठाकुर भेजे गए हैं हनुमना दीपक भलावी देखेंगे। लंबे समय से भोपाल अटैच प्राची शर्मा खिलचीपुर, गौरव दिक्षित को भोपाल फ्लाइंग से अनूपपुर कबीर चबूतरा रामनगर- वेंकटनाला, भाग्यश्री प्रभाकर को मोतीनाला, राजेश तोमर को रजेगांव, केके पुरोहित को खेमा (यथावत), संगीता मरावी को मोरवा, विभा उइके को सोंसर, राजेश वर्मा जमालपुरा (मंदसौर), ज्योति मुवेल को सैलाना - चाकघाट, और प्रशिक्षण के बाद विमित गुप्ता को खुरई पढ़ौरा भेजा गया है। इसके अलावा और भी चेकप्वाइंट प्रभारी बदले गए है। पूरी सूची जल्द ही सिर्फ #hiddenpicturenews.in पर उपलब्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले नयागांव चेकपॉइंट प्रभारी अनिमेष जैन, उनके साथ जयदीप पुगलिया और चेतन शिंदे, सेंधवा पॉइंट पर प्रभारी जगदीश ऊईके उनके साथ रवि मिश्रा, सागर फ्लाइंग प्रभारी राजेंद्र साहू, पंकज जैन शाहपुरा फाटा, सिकंदरा चेक पॉइंट पर हिमांशु जैन, विक्रम ठाकुर जबलपुर फ्लाइंग प्रभारी और मालथोन (सागर) चेक पॉइंट के प्रभारी टीएसआई अक्षत पटेल के 5 मई को जारी आदेश 6 मई को संबंधितों को मिल चुके थे।
मुख्यमंत्री लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आगामी 16 अथवा 17 मई को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले हैं। बैठक में राजस्व लक्ष्य एवं संकलन, शिकायतें एवं निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, विभागीय उपलब्धियां एवं भावी कार्य योजना तथा केंद्र सरकार की योजनाओं व निर्देशों के परिपालन की समीक्षा होगी। बैठक में मुख्य सचिव के अलावा, एसीएस, परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अगले ही दिन मुख्य सचिव भी अलग से विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26