राजधानी

Image Alt Text

1100 बुजुर्ग दंपत्तियों का होगा सम्मान, 31 जोड़ों का विवाह

राजधानी

मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनेगी स्व. सारंग की जयंती 

भोपाल। भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयती, 2 जून को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर 11 सौ बुजुर्ग दम्पत्तियों का सम्मान किया जाएगा और 31 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह भी कराया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उपस्थित रहेंगे। 

मप्र के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि स्व. सारंग के जन्मदिवस को हर वर्ष मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष इसे भोपाल ही नहीं देशभर के अलग-अलग शहरों में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए एक हेजटैग भी जारी किया गया है। सभी युवा स्वयं के माता-पिता और पड़ोस के 10 परिवारों के  बुजुर्गों का सम्मान कर फोटो को हेजटैग के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि 2 जून को शाम 5 बजे से सुभाष नगर खेल मैदान, भोपाल में भव्य सामूहिक कार्यक्रम होगा। जिसमें बुजुर्गों के पैर पखारकर, शॉल एवं पुष्पों से अभिनंदन किया जाएगा। यहीं पर 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। विवाह नवदम्पत्ति भी अपने माता-पिता व सास-ससुर के चरण पखारकर संस्कारों की परंपरा का संदेश देंगे।इस अवसर पर नरेला विधानसभा में बुजुर्गों के लिए डे-केयर सेंटर भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व. पिता कैलाश नारायण सारंग द्वारा उनकी पेंशन से उनके पैतृक गांव बरेली में स्थापित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के अलावा नर्मद परिक्रमावासी ठहरते, सूखा राशन एवं भोजन की व्यवस्था जारी है।