Breaking News:
राजनीति
कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ विचार-संगठन के प्रति समर्पण की दी समझाइश, बैरागढ़ में शुरू हुआ भाजपा जिला इकाई का प्रशिक्षण शिविर, समापन आज
राजनीति
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी आज करेंगे संबोधित
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिले का दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार, 16 मई को प्रात: 11 बजे से बैरागढ़ क्षेत्र के निजी मैरिज गार्डन में शुरू हुआ। वर्ग का उद्घाटन सत्र सांसद आलोक शर्मा के संबोधन से आरंभ हुआ। इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, प्रशिक्षण प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बूथ प्रबंधन तथा मन की बात विषय पर अंतिम सातवां सत्र प्रदेश मंत्री रजनीश श्रीवास्तव का हुआ। रविवार, 17 मई को समापन सत्र से पहले 5 और सत्र होने हैं। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों के संबोधन होंगे।
अलग-अलग विषयों पर हुए प्रबोधन
प्रशिक्षण वर्ग में प्रत्येक सत्र अलग-अलग विषयों पर रखा गया। संबंधित पदाधिकारियों ने वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष विषय से संबंधित बात विस्तार से रखी। प्रबोधन के दौरान विषय की बारीकियां भी बताई गईं और कार्यकर्ताओं को पार्टी अनुशासन की सीख दी गई।
संगठन की कार्यप्रणाली, प्रभावी नेतृत्व के दिए सूत्र
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वैचारिक स्पष्टता, संगठन की कार्यप्रणाली, और प्रभावी नेतृत्व के सूत्र दिए जा रहे हैं। इसके अलावा शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार और सैद्धांतिक समर्पण, अत्याधुनिक आधुनिक तकनीकों, मीडिया-सोशल मीडिया के उपयोग एवं पार्टी गाइडलाइन और निर्देशों के अनुरूप सरकार और संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके अलावा चुनावी तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है।
महाप्रशिक्षण अभियान की खास बातें
दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में पार्टी अभियानों और कार्यक्रमों के अलावा वैचारिक स्पष्टता का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों, इतिहास, और ‘एकात्म मानववाद’ जैसे विषयों से अवगत कराया जाता है। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की जन-कल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाती है, ताकि वे इसे आम जनता तक पहुंचा सकें। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया का सही उपयोग, डिजिटल संचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर में मतदान के दौरान चुनावी रणनीति, प्रबंधन, और बूथ को मजबूत करने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कार्यकर्ताओं और जन-प्रतिनिधियों को एक प्रभावी वक्ता और अनुशासित सामाजिक कार्यकर्ता बनने का प्रशिक्षण भी शिविर में दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भोपाल के एक मैरिज गार्डन में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदर्शनी का मुख्यत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ कर अवलोकन किया एवं सत्र को संबोधित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26