Breaking News:
राजनीति
भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान: 12 सत्रों में कार्यकर्ताओं ने समझा विचार, निष्ठा और मीडिया-सोशल मीडिया प्रबंधन
राजनीति
प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन परीक्षा, नंबर कम-ज्यादा, पास सभी हो गए,Îसमापन सत्र में क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री ने किया जिज्ञासा समाधान
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, भोपाल जिला इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। वर्ग में कुल 12 अलग-अलग सत्र हुए जिसमें कार्यकर्ताओं को विचार, विचार परिवार, राजनीतिक, सामाजिक एवं वैश्विक चुनौतियां एवं समाधान, कार्यकर्ता विकास एवं संगठन, चुनाव एवं बूथ प्रबंधन मीडिया-सोशल मीडिया एवं अंतिम सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ जिज्ञा-समाधान पर भी सत्र हुआ। अंत में मोबाइल पर ‘संगठन एप’ के माध्यम से सभी प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा हुई। पांच वैकल्पिक प्रश्नों की इस परीक्षा में कोई शत-प्रतिशत अंक लाया तो कुछ एक-दो प्रश्नों के गलत जवाब देकर 80 प्रतिशत अंकों से पास हुए। शिविर में भोपाल जिले के कुल 240 कार्यकर्ता आपेक्षित रहे।
भाजपा के कार्यक्र्ता प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सत्रों की शुरूआत प्रदर्शनी अवलोकन से हुई, जिसमें सभी प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद आठवां एवं दिवस का पहला प्रबोधन सत्र पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के ‘विचार परिवार’ विषय पर हुआ। उन्होंने विचार परिवार के सभी संगठनों और उनके कार्यक्षेत्र की जानकारी दी साथ ही कुछ संगठनों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। दूसरे सत्र में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ‘कार्यकर्ता विकास और संगठन’ विषय बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ता को निष्ठावान, चरित्रवान और आदर्श होना चाहिए। कार्यकर्ता के अनुरूप ही संगठन का निर्माण होता है। कार्यकर्ता अच्छा है तो संगठन अच्छा होगा, यदि एक भी कार्यकर्ता गलत होता है तो उसका असर संगठन पर भी पड़ता है। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा राजनीतिक संगठन के रूप में जनसंघ की स्थापना और बाद में भाजपा के गठन को भी विस्तार से समझाया। प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मीडिया प्रबंधन पर तो प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया प्रबंधन विषय पर सत्रों को संबोधित किया। अंतिम सत्र राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का ‘जिज्ञासा-समाधान’ विषय पर हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए और प्रशिक्षण सत्रों से मिली सीख पर सवाल भी किए।
प्रशिक्षण वर्ग में योग-प्राणायाम भी शामिल
भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सुबह से रात तक के सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर और अनुशासन के साथ हुए। सुबह 6 बजे जागरण, 7-8 बजे तक योग-प्राणायाम, 8-9 बजे तक अल्पाहार, 9-10 बजे तक प्रदर्शनी अवलोकन, इसके बाद प्रबोधन सत्रों की शुरूआत हुई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26