मध्यप्रदेश
3 रुपये प्रति किलो महंगी हुई सीएनजी, भोपाल में कीमत 93.75
मध्यप्रदेश
भोपाल। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की दरों में भी बढोत्तरी हुई है। शनिवार रात 3 सीएनजी की कीमत रुपए प्रतिकिलो तक बढ़ी है। मप्र की राजधानी भोपाल में एक किलो सीएनजी गैस अब 93.75 रुपए की मिलेगी। नई दरें रविवार से लागू होंगी।
मध्य प्रदेश में तीन 3 गैस एजेंसियां सीएनजी प्रदाय का काम देखती हैं। इनमें थिंक, गेल और अवंतिका सीएनजी अलग-अलग जिलों में काम संभलती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा एवं आसपास के जिलों में थिंक कंपनी सीएनजी सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में अवंतिका की सप्लाई है। कुछ जिलों में गेल कंपनी भी सीएनजी की सप्लाई करती है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दो महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ है। इससे पहले करीब 2 रुपए बढ़े थे। इस तरह दो महीने में सीएनजी 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। राजधानी में 12 पेट्रोल पंप पर सीएनजी उपलब्ध है। वहीं थिंक गैस के मैनिट, नीलबढ़, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़ रोड समेत कई जगहों पर भी कुल 25 स्टेशन है। इन सभी पर सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में अवंतिका एजेंसी ने सीएनजी की कीमत में एक रुपये बढ़ाया है। शुक्रवार तक यहां सीएनजी 95 रुपये प्रति किलो थी, अब बढकर 96 रुपए प्रति किलो हो गई है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26