राजधानी

Image Alt Text

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: डायमंड बैंड पार्टी को दी एक लाख प्रोत्साहन राशि

राजधानी

भोपाल।  नगर पालिका निगम भोपाल के नवीन भवन के उद्घाटन अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत शहनाई वादन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी के मुख्य सदस्य लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी टी.टी. नगर वृत्त डॉ. अर्चना शर्मा ने डायमंड बैंड पार्टी के मुख्य सदस्य लक्ष्मण राव को एक लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। समारोह में डायमंड बैंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक शहनाई वादन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा सराहा गया।