Breaking News:
राजधानी
विद्याभारती का प्रांतीय आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग, पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का आधार: पाठक
राजधानी
भोपाल। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत द्वारा आनंद तीर्थ शिक्षा प्रकल्प माताबेदरी शाहपुर ,भोपाल में प्रांतीय आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के नौवे दिन के संवाद सत्र में प्रशिक्षार्थियों से संवाद करते हुए ग्राम भारती मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रमुख चंद्रहंस पाठक ने पर्यावरण की भारतीय संकल्पना पर संवाद किया।
श्री पाठक ने कहा, अगर हमें जीवन जीना है तो पर्यावरण संरक्षण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। ग्लोबल वार्मिंग व रासायनिक खेती पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, वाहनों, कारखानों से निकलने वाला धुआं, प्लास्टिक का अनियंत्रित उपयोग, अपशिष्ट पदार्थों का सही निस्तारण न होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रही है जो भविष्य के लिए बड़े खतरे का संकेत है। श्री पाठक ने भारत की प्राचीन संस्कृति में हमने प्रकृति को केवल उपभोग की वस्तु न मानकर, उसे अध्यात्म से जोड़ा, वृक्षों की पूजा, नदियों का महत्व, पशु-पक्षियों की आवश्यकता विषय पर संवाद किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया कि सभी पौधारोपण करें व उनकी देखभाल करें। उत्सवों एवं आयोजनों को प्लास्टिक मुक्त बनाएं। ऊर्जा संरक्षण हेतु सोलर पैनल का उपयोग करें। जल संरक्षण की तकनीकों को अपनाएं। ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के अपव्यय को कम करे। संवाद सत्र में अंकित शुक्ला (वर्ग संयोजक) मंच पर उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26