राजधानी

Image Alt Text

राज्यमंत्री 25 हजार रुपए दे सकेंगे स्वेच्छानुदान

राजधानी

भोपाल। राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाने को लेकर मंत्रि-परिषद द्वारा लिए गए निर्णय के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि स्वेच्छानुदान के रूप में अब तक राज्यमंत्री 16 हजार रुपए देते रहे हैं। मंत्रि-परिषद द्वारा 11 मई को लिए गए फैसले के बाद यह राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार पहले ही कैबिनेट मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ाकर 40 हजार रुपए प्रति व्यक्ति कर चुकी है, लेकिन राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाने को मंजूरी नहीं मिली थी। विगत11 मई को मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य मंत्री एक व्यक्ति के लिए 25 हजार रुपए तक की राशि जारी कर सकेंगे।