Breaking News:
मध्यप्रदेश
सप्ताहभर में चार राज्यों से बरामद की 5 बच्चियां, मप्र पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: परिवारों तक पहुंची खोई बेटियां
मध्यप्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए संचालित ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोज के लिए निरंतर, समन्वित एवं तकनीकी रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में पुलिस टीम ने प्रदेश के अन्य राज्यों से पांच गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा है।
गुजरात में मिली उज्जैन की बच्ची, गुना की दिल्ली से
उज्जैन: जिले के उन्हेल थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत गुमशुदा 16 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर राजकोट (गुजरात) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
कटनी : जिले के बरही थाना पुलिस ने अपहृत बालिका को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, वहीं थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने एक अन्य गुमशुदा नाबालिग बालिका को बिहार के पटना जिले से सुरक्षित बरामद किया।
मुरैना: जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को प्रकरण दर्ज होने के 16 दिवस के भीतर हापुड़ (उत्तरप्रदेश) से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सौंपा।
गुना : जिले की कोतवाली पुलिस ने लापता किशोरी को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा।
अभियान ही नहीं, भावनाओं से जुड़ा मानवीय प्रयास
मध्यप्रदेश पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा एवं परिवारों की भावनाओं से जुड़ा मानवीय प्रयास है। प्रदेश पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों, साइबर ट्रैकिंग, स्थानीय पुलिस समन्वय एवं निरंतर मैदानी प्रयासों के माध्यम से गुमशुदा बच्चों की तलाश में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बालक अथवा बालिका के गुम होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षित खोजा जा सके।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26