मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सरकार 28 मई तक खरीदेगी किसानों का गेहूं, पहले 23 मई तक तय था गेहूं उर्पाजन का समय

मध्यप्रदेश

भोपाल। मप्र में अब तक 28 मई तक गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों की मांग को देखते हुए यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने बुधवार लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि जिन किसानों के स्लॉट 23 मई तक बुक थे, अब उनसे 28 मई तक खरीदी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मप्र में गेंहू खरीदी के लिये 23 मई तक का समय नियत किया गया था। इस दौरान सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 77 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मिट्रिक टन कर दिया। इसके बाद समर्थन मूल्य पर  किसान अपनी उपज बेंचने लगातार समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बुधवार भोपाल पहुंचे किसान प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसाई रेड्डी ने भी सरकार से गेहूं खरीदी तिथि 30 मई तक बढ़ाने की मांग की जा चुकी है।